उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन उत्तराखण्ड पदेश का अष्टम द्विवार्षक अधिवेशन को राजधानी देहरादून नगर निगम के सभागार में सम्पन्न हुआ

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक खजान दास, विधान सभा रायपुर तथा अति विशिष्ट के रूप में सुनील उनियाल गामा महापौर नगर निगम देहरादून तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल के प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्णानन्द नोटियाल प्रान्तीय महामन्त्री मुकेश बहुगुणा एवं फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष टी०एस० पुण्डीर एंव सुनील दत्त कोठारी के साथ-साथ श्री प्रताप पंवार उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन मुख्य रूप से उपस्थित रहे अधिवेशन के प्रथम सत्र में एशोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक राज उनियाल प्रान्तीय महामन्त्री कुलदीप रावत द्वारा माननीय अतिथियों के स्वागत सम्मान किया गया तथा समस्त अतिथियों द्वारा सदन में उपस्थित उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न जनपदों से उपस्थित अध्यक्ष  सचिव  सदस्यों के समक्ष अपने-अपने विचार रखे कार्यक्रम के सफल संचाल करते हुये प्रान्तीय महामन्त्री कुलदीप रावत द्वारा उनके कार्यकाल में मिनिष्ट्रीयल कार्मिकों के हित में किये गये विभिन्न कार्यो तथा तमाम एशोसिएशन की उपलब्धियों के बारे में सदन में उपिस्थित समस्त मिनिष्ट्रीयल कार्मिकों को अवगत कराया साथ ही साथ विभिन्न जनपदो से आये हुये समस्त पदाधिकारियो सदस्यों का धन्यवाद करते हुये महा-अधिवेशन के प्रथम सत्र का समापन किया।

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज उनियाल द्वारा अपनी पुरानी प्रान्तीय कार्यकारिणी को भंग किया गया तदोपरान्त नयी प्रान्तीय कार्यकारिणी के गठन हेत उत्तरांचल मेडिकल एण्ड पब्लिक हैल्थ उत्तराखण्ड के समस्त पदाधिकारियो सदस्यों की उपस्थित में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश बहुगुणा मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन पान्तीय महामन्त्री सहायक निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह रावत मिनिस्टीयल फैडरेशन सलाहकार एवं सीताराम पोखरियाल मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन के मण्डलीय अध्यक्ष की देख रेख में एशोसिएशन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदो पर चुनाव सम्पन्न कराया गया समस्त जनपदो के सम्मानित सदस्यो द्वारा विभिन्न पदो पर अपने मत का प्रयोग करने के उपरान्त निर्वाचन समिति द्वारा विजय चुनाव प्रत्याक्षी के रूप में :- प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीमती रजनी रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री संदीप भटट प्रदेश,महामन्त्री पद पर श्री संजय नेगी, कार्यालय सचिव पद पर श्री गिरधर विष्ट कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद नोटियाल, अध्यक्ष, गढवाल मण्डल पद पर श्री राकेश भटट, अध्यक्ष कुमाऊ मण्डल पद पर श्री मनोज विष्ट एंव गढ़वाल मण्डल सचिव पद पर श्री हिमांशु सिंघल, कुमाऊ सचिव पद पर श्री भाष्कर जोशी पर निर्वाचित घोषित किया गया कार्यक्रम के अंत में निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करते हुये कार्यक्रम का सफल समापन किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button