Madhya Pradesh News थाना हनुमाना पुलिस के द्वारा नाबालिक अपहृता को किया गया दस्तयाब

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
रीवा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा श्री विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मऊगंज श्री विवेक कुमार लाल श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री नवीन दुबे के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी हनुमना उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस ने करीब 2 माह पूर्व अपहृता नाबालिक लड़की उम्र 17 वर्ष को पुणे महाराष्ट्र से अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 29/03 /2023 को सूचना करता ने रिपोर्ट किया था की लड़की उम्र 17 साल 9 माह का समय तकरीबन 10:00 बजे रात को खाना पीना खाकर इसके साथ सो गई थी तथा रात में बिना बताए कहीं चली गई ज़ब दिनांक 28/03/2023 को सुबह उठकर देखी तो लड़की का कोई पता नहीं चला जिसके मजमून से अपराध धारा 363भा. द. वि. का पाए जाने से कायम किया जा कर विवेचना में लिया गया था अनुमति प्राप्त कर थाना प्रभारी हनुमान के मार्गदर्शन में साइबर सेल की मदद से अपहृता कि लोकेशन ट्रेस कर टीम का गठन किया गया जो थाना हनुमाना पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत बाद से अपहृता नाबालिक लड़की को पुणे महाराष्ट्र से सकुशल दस्तयाब किया गया पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 139/23 धारा 363 भा. द. वि. महत्वपूर्ण भूमिका उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले थाना प्रभारी हनुमाना विकास सिंगौर प्रज्ञा पटेल आरक्षक अमन सोलंकी नितिन शुक्ला शिव दुबे दिवाकर सिंह शुभम दुबे विकास सिंह कन्हैया सिंह ऋतुराज सिंह संजीव यादव धीरेंद्र द्विवेदी महिला आरक्षक 885 अल्का सिंह ज्योति ठकराल थाना सिविल लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Subscribe to my channel