Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री की झूठी घोषणा की हवा निकल कर साबित हुई क्षेत्र की जनता ने लगाया आरोप।टोंक खुर्द।

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश
सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान ग्राम इकलेरा माताजी में 9 फरवरी वर्ष 2011 को मां बिजासनी मंदिर परिसर मे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया था जहां पर क्षेत्र की जनता ने मंच पर पहुंचकर ज्ञापन पत्र दिया गया था ज्ञापन में उल्लेखनीय लिखित मांग की गई थी कि चौबाराधीरा के समीप ग्राम जीवाजी गढ़ की खाड़ी का बड़ा वाला एवं ग्राम इकलेरा माताजी का बड़ा बांगदी नाला दोनो नालो पर वर्षों से रपट छोटी-छोटी पुलिया आज तक भी बनी हुई है इस संबंध मे टोंक खुर्द तहसील का सेक्टर चौबाराधीरा क्षेत्र के अंचल के गांव की जनता द्वारा दोनो नालों पर बड़ा पुल बनाया जाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंच के माध्यम से घोषणा की गई थी कि मैं जनता की मांग को स्वीकार कर दोनों नालों पर बड़ा पुल का नवनिर्माण कर बड़ा पुल बनाया जाएगा लेकिन आज तक भी बड़ा पुलो का नामोनिशान नहीं हुआ इससे मुख्यमंत्री की झूठी घोषणा हवा निकल कर साबित हुई उक्त आरोप चौबाराधीरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास,जिला कांग्रेस महामंत्री हातिम अली बोहरा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता लोकेंद्र सिंह गुर्जर,पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिलीप सिंह चांदना,मंडलम अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह गोहिल,मंडलम अध्यक्ष किशोर सिंह पाटीदार,महामंत्री कमल सिंह यादव,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बालकृष्ण बडेरा (मुन्ना जैन),किसान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष राय सिंह यादव,ब्लॉक कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कारपेंटर,यूथ कांग्रेस सोनकच्छ विधानसभा महासचिव धर्मेंद्र सिंह सेंधव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवंत सिंह दांगी,सरपंच लाखन सिंह दांगी, सरपंच हरिओम पाटीदार,पटेल रमेश चंद्र व्यास, राजेंद्र सिंह चौहान,हुकुम सिंह गुर्जर नेता जी,दरियाव सिंह मालवीय,राजेंद्र मालवीय,तके सिंह कुशवाह,मुकेश जाधव, पूर्व उपसरपंच अकरम खान पठान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जनता जनार्दन द्वारा 12 वर्षों पूर्व की झूठी घोषणा वीर मुख्यमंत्री को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया और कहा कि भगवान श्री राम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झूठी घोषणा कि और भी सद्बुद्धि दे क्षेत्र की जनता को बारिश आते ही बाढ़ के पानी के उफान के कारण 24 घंटा सजा भुगत रही है लेकिन आज तक भी कोई किसी प्रकार की सुध नहीं ली एवं कोरी घोषणा की हवा निकली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पुनः याद दिलाते हैं कि दोनों नालों पर बड़ा पुल बनवा दो इस क्षेत्र की जनता ने क्या कसूर किया।झूठी घोषणा वीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर सोनकच्छ 18 मई को आ रहे हैं लाडली बहना योजना की सभा को संबोधित करने और फिर झूठी घोषणा करेंगे।

Subscribe to my channel