छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News सूरजपुर जिले में 250 से अधिक लोग आम आदमी पार्टी की ली सदस्यता, कई बीजेपी-कांग्रेस से जुड़े लोग भी शामिल: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

टोपीर पटका पहनाकर पार्टी की दिलाई गई सदस्यता, केजरीवाल की औ लोकनीति के मॉडल पर करेंगे काम: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

 रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

संपर्क में हैं बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता, आलाकमान जल्द लेगें इस पर निर्णय: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप बीजेपी-कांग्रेस से प्रदेश की जनता हो चुकी है त्रस्त, अब केजरीवाल का विकास मॉडल आ रहा पसंद: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप कांग्रेस-बीजेपी से ऊब चुकी है छत्तीसगढ़ की जनता, प्रदेश में बनेगी आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप रायपुर, 16 मई 2023 आज, मंगलवार को सूरजपुर जिले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की अध्यक्षता में 250 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जिसमें बीजेपी के जनपद सदस्य रूपेश मरकाम, जोगी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र दुबे, सर्व आदिवासी समाज के सक्रिय सदस्य राजाराम जी, वन प्रबंधक समिति अध्यक्ष हंस लाल आयाम, आईसीआईसीआई बैंक सूरजपुर प्रबंधक राजीव सिंह समेत कांग्रेस से जुड़े अन्य कई लोग भी शामिल हैं। कोमल हुपेंडी ने सभी कार्यकर्ताओं को टोपी-पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में ‘आप’ की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। लोग बीजेपी-कांग्रेस से त्रस्त हो गए हैं। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है। कोमल हुपेंडी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, कई बड़े बीजेपी और कांग्रेस नेता हमारे संपर्क में हैं। इस पर पार्टी के आलाकमान विचार विमर्श कर रहे हैं, जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे। हम सभी का स्‍वागत करते हैं और मिलकर दिल्‍ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं। आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोग पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी कलह चरम पर है। जनता की उम्मीद बनने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। आज की राजनीति में अरविन्द केजरीवाल ने एक नई दिशा और उम्मीद प्रदान की है। छत्तीसगढ़ में जनता एक उम्मीद से आम आदमी पार्टी को देख रही है। उन्होंने कहा कि हम उनकी उम्मीद बनकर काम कर रहे हैं। ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार आम आदमी पार्टी का कुनबा बड़ा हो रहा है। अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, वाईफाई, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल की लोकनीति के मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के साथ सभी नए सदस्य काम करेंगे। कोमल हुपेंडी ने कहा कि अभी हाल ही में पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया गया था, जिसमें इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने का मतलब है कि छत्तीसगढ़ की जनता अन्य राजनीतिक दलों से पूरी तरह ऊब चुकी है और अब उन्हें आम आदमी पार्टी जैसे राजनितिक दल से एक नई आशा मिली है। आने वाले समय में आम आदमी की यह टीम देश में एक नई इबारत लिखेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी सफलता प्राप्त करेगी। एक-एक कार्यकर्ताओं की सफलता मेहनत रंग लाएगी। सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, सरगुजा लोकसभा अध्यक्ष मनोज दुबे, सरगुजा लोकसभा सचिव इसदौर टिर्की, सूरजपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, सरगुजा जिला अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर, सूरजपुर जिला सचिव रवि जयसवाल, सूरजपुर महिला विंग जिला अध्यक्ष संगीता देवी, जिला अध्यक्ष ओबीसी विंग सूरजपुर हरिनारायण साहू, जिला अध्यक्ष यूथ विंग सूरजपुर शिव कुमार, जिला अध्यक्ष SC विंग राजेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष महिला विंग सूरजपुर प्रतिभा मनिकपुरी, जिलाध्यक्ष एसटी विंग सूरजपुर फुजेश टिर्की ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत दुबे सुरेंद्र काशी उमेश यादव सद्दाम अंसारी गिरवर रजवाड़े मिनी रामा जेठू सिंह प्रियंका भीम सिंह राम शोभित वर्मा सुरेंद्र पोया समेत अन्य कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button