IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News   उज्जैन शहर में नशे की हालत में पंवासा थाना क्षेत्र में बदमाश उत्पात मचाने निकले थे.

पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर 9 की पहचान करी, जिसमें दो नाबालिक हैं. पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 बदमाशों की तलाश की जा रही है.

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

 उज्जैन  सोमवार शाम को शहर के थाना पंवासा क्षेत्र में बदमाशों ने राह चलते लोगों पर अचानक लट्ठ, चाकू और तलवार से हमला कर दिया. घटना का CCTV भी सामने आया है जिसमें कई चलती गाड़ियों के कांच भी इन लोगों ने फोड़े थे और लूटपाट किया था. इतना ही नहीं बदमाशों ने पुलिस की डायल हंड्रेड पर भी हमला किया और चाकू से डायल हंड्रेड के टायर फाड़ दिए थे. इस पूरे मामले में तत्काल 1 की गिरफ्तारी हुई है. इसके बाद 12 घंटे के अंदर पुलिस ने 9 और आरोपियों को चिह्नित किया है. कुल 5 बदमाशों की गिरफ्तारी की है, जिसमें 2 नाबालिग हैं, जबकि 4 आरोपी अब भी फरार हैं.  बदमाशों ने सड़क पर किया उत्पात,राहगीरों को पीटा,वाहनों में तोड़फोड़,डायल 100 को भी नहीं छोड़ा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button