छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News प्रतीक धुरंधर सहायक संचालक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग बने

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर  11 मई 2023 को घोषित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 23 वाँ  रैंक प्राप्त कर प्रतीक धुरंधर सहायक संचालक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के पद पर चयनित हुए। प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर निवासी राम कुमार धुरंधर एवं श्रीमती लक्ष्मी धुरंधर के पुत्र प्रतीक धुरंधर सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। इन्हें प्रथम प्रयास में राज्य सेवा परीक्षा 2018 में 46 वाँ  रैंक प्राप्त कर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग का पद प्राप्त हुआ। उसके पश्चात राज्य सेवा परीक्षा 2020 में 49 वाँ रैंक प्राप्त कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी का पद मिला। इस बार 23वाँ रैंक प्राप्त करके सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग का पद मिला है। वर्तमान में प्रतीक धुरंधर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास के रूप में बस्तर संभाग के सुदूर इलाक़े छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर में अपनी सेवाएँ दे रहे है। पूर्व में प्रतीक का सपना भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का था। जिसके लिये उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एनडीए एवं सीडीएस की परीक्षा दी। हर बार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होकर एसएसबी के लिए जाते परंतु अंतिम पड़ाव में कांफ्रेंस आउट हो जाते थे। उस असफलता को उन्होंने ख़ुद पर हावी नहीं होने दिया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गये। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, बहन एवं गुरुजनों को दिया है। उनके इस सफलता से पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर है साथ ही मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिवार जनों ने बधाई दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button