IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय समर कैंप “आओ बनाएं चमकती दुनिया” का शुभारंभ बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास से बाल अपराधों में कमी होगी- एएसपी विक्रम सिंह जी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय किशोर सागर प्रांगण में पांच दिवसीय समर कैंप जिसका नाम एबीसीडी से शुरू किया गया है A माना आओ,B माना बनाएं, C माना चमकती,D माना दुनिया अर्थात “आओ बनाएं चमकती दुनिया” का आयोजन किया जा रहा है। आज कैंप का प्रथम दिवस जिसका उद्घाटन छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह जी, एडीपीओ गौतम जी, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कानपुर गोल्ड मेडलिस्ट जूडो के नेशनल खिलाड़ी दीपक मिश्रा, गुजरात से समर कैंप कराने के लिए फैकल्टी के रूप में पधारी बीके सोनम बहन, छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा बहन जी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से और स्वागत नृत्य से की गई तत्पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए गुजरात से आई सोनम दीदी ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य बच्चों की इनर ब्यूटी को बढ़ाना है हम आंतरिक रुप से सुंदर बने क्योंकि आज हम डॉक्टर बनना चाहते हैं, इंजीनियर बनना चाहते हैं, पुलिस वाला बनना चाहते हैं लेकिन हम एक अच्छा डॉक्टर, अच्छा इंजीनियर, अच्छा पुलिस वाला कैसे बने यह हमें पता नहीं हैं। हमारे अंदर डिवाइन वैल्युज का समावेश हो सही नैतिक शिक्षा हो तभी हम नैतिकता को अपना पाएंगे। इस अनमोल समय में हम फिजिकल गेम खेलेंगे वह भी किसी न किसी वैल्यू से भरे हुए होंगे।छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह जी ने कहा कि आध्यात्मिक वातावरण में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए यह जो समर कैंप रखा गया है अवश्य ही इस आयोजन से बच्चों में नैतिकता का विकास होगा क्योंकि आज बाल अपराध बहुत बढ़ रहे है इसलिए उन्होंने कहा कि ना हमें अपराध करना है, ना हमें अपराध करते हुए किसी को देखना है यदि कोई गलत करता है तो उसको रोकना जरूर है।

एडीपीओ गौतम जी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान पूरे भारतवर्ष में गर्व करने योग्य संस्थान है जो मानव को सही शिक्षा दे सकता है आप बच्चे बिल्कुल सही जगह पर आए हैं यहां से आप बहुत कुछ लेकर जाएंगे। जूडो एक्सपर्ट दीपक मिश्रा ने कहा कि खेल ही है जो हमें शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। इस मौके पर छतरपुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलजा द्वारा सभी के और कार्यक्रम के प्रति आशीर्वचन व्यक्त किए गए और उन्होंने सभी बच्चों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विश्वनाथ सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रमा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तत्पश्चात मंचासीन सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इस आयोजन में शाहगढ़ से बीके दीपा बहन, घुवारा से बीके द्रोपती, सहित कमला बहन, धीरज भाई सुरेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे । उक्त समर कैंप में लोकल छतरपुर सहित बड़ामलहरा, घुवारा, शाहगढ़, खजुराहो नौगांव तहसील से भी बच्चे आए हुए हैं जो 5 दिन ब्रह्मा कुमारीज परिसर में ही रहेंगे और यहां के आध्यात्मिक वातावरण से शिक्षा प्राप्त करेंगे। इस कैंप में 150 बच्चे भाग ले रहे हैं ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button