ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News पंडित रविंद्र आचार्य ने किया कुमावत महापंचायत के पोस्टर का विमोचन

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  जयपुर धोली मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर में आज कुमावत महापंचायत के पोस्टर का विमोचन अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य और मंदिर के पुजारी पंडित कैलाश शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर पंडित रविंद्र आचार्य ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर कुमावत समाज  द्वारा 21 मई को जयपुर विद्याधर नगर स्टेडियम में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है साथ ही कोर कमेटी के सदस्य लालचंद आसीवाल ने बताया कि कुमावत महापंचायत में 5 लाख समाज बंधुओं को एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए टीम  गांव गांव ढाणी ढाणी में समाज की सभाएं आयोजित कर समाज के लोगों को मुख्य मांगों के बारे में अवगत करवाकर महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील की आने वाले दिनों में कुमावत महापंचायत को लेकर शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को और गति से किया जाएगा साथ ही व्यवस्थाओं के लिए भामाशाह बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं

एवं वार्ड नंबर 15 की पार्षद ममता बबेरवाल ने समाज बंधुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की और कहा कि हमारे हक के लिए समाज बंधुओं को महापंचायत में पहुंचना है और 1 दिन समाज के नाम कर हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य स्वारेंगे। इस मौके पर पंडित हरिओम शर्मा रामसहाय आशीर्वाद पटवारी रामगोपाल सोकिल अजीत बारावाल संदीप मनोरिया बजरंग किरोड़ीवाल एवं समाज बंधु मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button