Madhya Pradesh News आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान जिसमें 500 लोगो ने सदस्यता ग्रहण की

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
टीकमगढ़: आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मत्ते नजर रखते हुए आज आम आदमी पार्टी ने ग्राम पनवारी में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।जिसमे टीकमगढ़ जिले से आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव हामिद चौधरी, प्रदेश संयुक्त सचिव पूर्व कर्मचारी संघ मेजर राजेंद्र कुमार रजक, जिला सचिव रामदीन अहिरवार, भरत अहिरवार वरिष्ठ कार्यकर्ता छतरपुर , एमके राईन पलेरा से आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी लगाता ही काम कर रही है इसी क्रम आज में छतरपुर जिले के ग्राम पनवारी में टीकमगढ़ जिले से पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा चलाया गया जिसमें 500 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, जिसमें आम आदमी पार्टी की दिल्ली पंजाब मॉडल के बारे में लोगों को जानकारी दी और फ्री शिक्षा स्वास्थ्य एवं 300 यूनिट बिजली फ्री जैसे तमाम जो दिल्ली मॉडल पंजाब मॉडल के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी, नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने सदस्यता ग्रहण की। पेंशन ₹2500 प्रति माह दी जाती है, फसल का उचित मुआवजा दिया जाता है, भ्रष्टाचार मुक्त शासन , आदि नीति रीति के बारे में लोगों को समझाया गया और लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।।

Subscribe to my channel