छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओ ने भूपेश सरकार की वादाखिलाफ़ी के विरोध में जमकर नारेबाजी कर हाथ में तख्तीयाँ लेकर रैली निकाली

भुपेश सरकार केवल घोषणाये करती है उस पर अमल नही  भाजयुमो

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर  प्रदेश नेतृत्व के अहृवान पर आज भाजयुमो नारायणपुर के द्वारा पैदल मार्च करते हुए जिला भाजपा कार्यालय से जिला रोजगार कार्यालय का घेराव करने निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हाईस्कूल मैदान के पास ही बैरिकटिंग कर रोक लिया।इस दौरान युवाओं की समस्याओं से अवगत कराने के लिए तहसीलदार को समस्या का निराकरण करने करने ज्ञापन भी दिया गया।भूपेश सरकार पर शिक्षित बेरोजगारो के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्त्ताओ ने भूपेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जमकर नारेबाजी कर हाथ में तख्तीयाँ लेकर रैली निकाली। वही मौक़े पर मौजूद भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्षद्वय भूपेंद्र नाग, हरिओम साहू, भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा व भाजयुमो प्रदेशमंत्री जयराम दास ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम प्रदेश के शिक्षित युवाओं को रोजगार देंगे और प्रत्येक माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे। कांग्रेस की सरकार बनने के 52 महीने बाद रोजगार देना तो दूर, बेरोजगारी भत्ता देने में भी कई तरह के मापदण्ड और नियम व शर्तें लागू कर दी गई हैं। आगे भाजयुमो नेताओं ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को 52 महीने का बेरोजगारी भत्ता के हिसाब से 1 लाख 30 हजार रुपए देना होगा उन्होंने कहा कि गंगा जल की शपथ लेकर कई निराधार घोषणा कर रहे थे, जो आज तक पूरा नहीं हुए। आगे भी सरकार के खिलाफ और उग्र आंदोलन किया जाएगा। भूपेश सरकार केवल घोषणाएं करती है। कुछ काम नहीं कर पाती है आने वाले समय में ये कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने का आवहन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अविनाश देवांगन व आभार भाजयुमो नेता अभिषेक बेनर्जी ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुकराम पोड़ियाम, भाजपा नेता मरण शील,संतनाथ उसेंडी,जयप्रकाश शर्मा, मंगड़ू नुरेटी, संजय तिवारी,सुदीप झा, जैकी कश्यप,विवेक चांदेकर, गोलू तिवारी,अख्तर अली,राहुल पटेल,दिपेन्द्र भोयर, आकाश ठाकुर,नानू नाग, धनजय बघेल, अजीत मांझी,बृज मानिकपुरी, नीलेश बघेल, कमल कोर्राम,प्रितेश जैन, दीपक बघेल,बिटटू अंगीरा,मयंक जैन, हेमंत भोई, अनंत विश्वास सहित अन्य भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button