IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News  कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने ली समय सीमा की बैठक

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित और शिकायतों का निराकरण किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी.एम. हेल्पनलाईन की शिकायतों का निराकरण लेवल-1 और लेवल-2 पर ही संतुष्टिपूर्वक दर्ज करने को कहा। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने 17 मई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आयोजन जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए वर-वधु की पात्रता का परीक्षण, जनपद स्तरीय अधिकारियों को पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने इसी प्रकार से जिले में गरीबी मुक्त और उन्मूलन ग्राम पंचायतों का चयन कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने जिले में पेयजल समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम में पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने को कहा है। पशुओं में लम्पी वायरस के संबंध में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अमृत सरोवर अभियान के तहत निर्माण किये गए तालाबों की गुणवत्ता का परीक्षण करने को कहा है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने न्यायालयीन प्रकरणों के मामले में विभागों को समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसी प्रकार से समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निशा नापित सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे..kanchan.sahu

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button