IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के माध्यम से चिन्हित सेवाओं के शत प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ दिलाना सुनिश्चित करे अधिकारी  कलेक्टर

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देष दिए है कि राज्य शासन द्वारा 15 विभाग की जिन 68 सेवाओ को चिन्हित किया गया है, उन सेवाओ के पात्र शत प्रतिषत हितग्राहियों को लाभ दिलाना सुनिष्चित किया जाए। आपने कहा कि सभी विभाग पूर्व वर्षो के आकड़ो से अपने लक्ष्य तय करे तथा पात्र हितग्राहियों को घर घर सर्वे कर चिन्हांकित कराएं तथा उन्हें लाभान्वित करना सुनिष्चित करे। आपने कहा कि इसका आषय यह नही है कि चिन्हित सेवाओ के अतिरिक्त अन्य विभागीय योजनाओ के हितग्राहियो को इन षिविरो के माध्यम से लाभान्वित नही किया जाना है, बल्कि जिले भर मे ग्राम पंचायतो तथा नगरीय निकायों मे वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के माध्यम से योजनाओ के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं उन्हें लाभान्वित करने का कार्य आसानी से किया जा सकता है। हम सबका लक्ष्य यह होना चाहिए कि अब शासन की योजनाआंे का लाभ पाने मे कोई भी पात्र हितग्राही वंचित नही रह गया है। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर के सी बोपचे, एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, एसडीएम मानपुर कमलेष पुरी, एसडीएम पाली हेमराज धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले सहित विभिन्न विभागो के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राजस्व विभाग की चिन्हित सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि ग्राम सभा के माध्यम से बी- 1 का वाचन कराकर खसरा खतौनी की नकल, सीमांकन, अविवादित नामांतरण एवं बंटवारों का निराकरण , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, सीमांकन आदि के प्रकरणों का निराकरण किया जाए। इसी तरह जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने का कार्य अभियान के रूप मे किया जाए। जन जातीय कार्य विभाग के माध्यम से राहत के प्रकरणों का निराकरण किया जाए । नगरीय क्षेत्रों मे संपत्ति, नामांतरण, नल के नए कनेक्शन एवं अन्य सेवाएं जो चिन्हित की गई है, का शत प्रतिशत निराकरण हो। विद्युत विभाग नए बिजली कनेक्षन करवाएं । सामाजिक न्याय विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने का अभियान संचालित करे। श्रम विभाग प्रसूति सहायता योजना तथा अनुग्रह राषि का शत प्रतिशत वितरण कराएं। इसी तरह अन्य विभाग भी चिन्हित सेवाओं का लाभ आम जनता को दिलाएं तथा प्रत्येक दिन सायं 6 बजे तक प्राप्त आवेदन तथा निराकरण किए गए आवेदनों की गूगल शीट मे फीडिंग कराएं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button