IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News लखनादौन थाना प्रभारी पर लग रहै गंभीर आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराने जाओ तो धमकाते हैं थाना प्रभारी

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

जिला सिवनी के अंतर्गत आने तहसील लखनादौन से बड़ी खबर निकलकर आ रही है कि थाना लखनादौन के थाना प्रभारी समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करते एवं रिपोर्ट दर्ज कराने जाते हैैं तो डरा धमकाकर थाने से भगा दिया जाता है सही क्या है वो तो उसका जवाब लखनादौन के थाना प्रभारी देंगे।असल में क्या है पूरा मामला जानिए  सांगईमाल में रहने वाले झलकन झारिया ने हमें बताया कि में अपने परिवार के साथ अपने खेत में कुटकी कि फसल काटने के लिए अपने खेत गये थे, लेकिन जब हम परिवार के साथ खेत पहुंचे तो हमने देखा कि हमारे खेत में पड़ोस में रहने वाले भभूत सिंह यादव की भैंस हमारे खेत की फसल खा रही थीं उसके बाद मेने भभूत सिंह यादव से कहा कि तुम्हारी भैंस को छोडा़ ना करो हमारी फसल बर्बाद कर दी एवं हमारा नुकसान भी हो गया,इतना कहते ही भभूत सिंह यादव आगबबूला हो गया एवं अश्लील शब्द एवं गंदी गंदी गालियां देने लगा और कहने लगा तू नीच जाति के मेहरा तू हमारा खानदानी नौकर है,तू मुझसे ज़बान लडा़येगा तो यहीं खेत पर दफन कर दूंगा तो किसी को पता नहीं चलेगा, इतना कहने के बाद अनावेदक भभूत सिंह यादव ने लाठियों से गर्दन,पैर और कमर में मारी थी जिसके कारण मुझे गंभीर चोटें आई थी इस घटना को मौकै पर झीनी बाई झारिया, हिम्मत सिंह झारिया,भागीरथ परते एवं सुरेश झारिया ने देखा था। इतना सब कुछ होने के बाद जब में 12/10/2022 को रिपोर्ट दर्ज करवाने लखनादौन थाना गया एवं मेरी समय में रिपोर्ट नहीं लिखी गई जिसके बाद मैनै SDO महोदय जी के यहां लिखित शिकायत दी थी परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही ही अनावेदक के खिलाफ नहीं हुई है जिससे अनावेदक भभूत सिंह यादव के होंसले बुलंद हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button