IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News उज्जैन के महिदपुर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगी विशाल शौर्य यात्रा।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

महिदपुर राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की तैयारी के संबंध में बैठक राजपूत बोर्डिंग में अध्यक्ष भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाज के वरिष्ठ जनों के साथ वरिष्ठ अभिभाषक नारायण सिंह डोडिया, पूर्व जनपद सदस्य मदन सिंह, अंतर सिंह रोहिडा, करण सिंह मऊ खेड़ी बने सिंह निपानिया राजू , गुमान सिंह निपानिया राजू, जितेंद्र सिंह छिगरी आदि समाज के वरिष्ठ गण उपस्थित रहे । बैठक नियमानुसार 22 मई 10:00 शौर्य यात्रा कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होकर अंबेडकर चौक, चौक बाजार, गांधी मार्ग, भगत सिंह चौक, पुराना बस स्टैंड, होकर राजपूत बोर्डिंग में समापन होगा। सभा में उपस्थित पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार, सुल्तान सिंह शेखावत, जय सिंह दरबार, जीवन सिंह शेरपुर, सहित कई अतिथि गण इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही इस संपूर्ण कार्यक्रम को किस प्रकार आयोजित किया जाए, उसके विषय में पूर्ण रूप से योजनाबद्ध कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button