IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत बाबा बरहेना शाह रहमतुल्लाह अलैह  किले वाले बाबा  का उर्स मनाया जायेगा।

20 मई से शुरू होगा किले वाले बाबा का उर्स

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत बाबा बरहेना शाह रहमतुल्लाह अलैह  किले वाले बाबा  का उर्स मनाया जायेगा। श्रीनाथ अग्रवाल व मुन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी किले वाले बाबा का उर्स पूरी अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की शुरुआत 20 मई 2023 दिन शनिवार से होगी। इस दिन दरगाह परिसर में मिलाद शरीफ का एहतमाम किया गया है। 21 मई दिन रविवार को हजरत बाबा बंगाली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह से शाही संदल निकाला जाएगा। यह संदल नगर गश्त करता हुआ देर रात किले वाले बाबा की दरगाह में पेश किया जाएगा। 22 मई दिन सोमवार की रात महफिले शमा का एहतमाम किया गया है। इसमें मशहूर दरबारी कव्वाल अपना कलाम पेश करेंगे। 23 मई दिन मंगलवार की सुबह कुल की फातिहा होगी। उर्स कमेटी ने बाबा के सभी चाहने वालों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स के सभी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने की अपील की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button