Madhya Pradesh News जन अभियान परिषद एवं हार्टफुलनेस संस्था संयुक्त रूप से करेगी योगा दिवस की तैयारी गांव गांव जाकर कराएंगे योग एवं ध्यान का अभ्यास।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश
महिदपुर योग एवं ध्यान सनातन संस्कृति की मूल पहचान है। अगर इनका नियमित अभ्यास किया जाए तो स्वस्थ व्यक्ति एवं स्वस्थ्य समाज का निर्माण संभव है। उक्त बात हार्टफूलनेस संस्था हैदराबाद कान्हा शांति वनम से आई बहन मोनिका उपाध्याय ने बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू कक्षा में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय महिदपुर में कहीं।
सुश्री उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग एवं ध्यान का अभ्यास करना चाहिए इससे स्वस्थ तन स्वस्थ मन एवं प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। कक्षा में छात्र छात्राओं को योग एवं ध्यान भी करवाया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिला समन्वयक श्रीमती मनोरमा शर्मा ने योग विषय पर बोलते हुए कहां की नियमित योग एवं ध्यान से उम्र का प्रभाव शरीर पर नहीं दिखता है। कार्य करने की उर्जा बनी रहती है। इसके पूर्व सभी आगंतुक अतिथियों का परिचय विकासखंड समन्वयक श्रीमती नम्रता तिवारी ने देते हुए बताया कि आगामी 21 जून को विश्व योगा दिवस का आयोजन प्रदेश सरकार ने भव्य रुप से करने का मन बनाया है।
ताकी योग एवं ध्यान के लाभ की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को हो। इसके लिए जन अभियान परिषद एवं हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद मिलकर गांव गांव में इस कार्य को करेंगे। हार्टफुलनेस के प्रशिक्षक गांव गांव जाएंगे और उन्हें योग और ध्यान का प्रशिक्षण देंगे। इन प्रशिक्षकों के साथ नवांकुर संस्था, छात्र-छात्राओं, प्रस्फुटन समिति सदस्यों व मेंटर की अहम भूमिका रहेगी। जो अन्य राज्यों एवं देशों से आने वाले प्रशिक्षको को महिदपुर की संस्कृति से परिचित कराते हुए ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करवाएंगे। योगाभ्यास कार्यक्रम के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिला समन्वयक श्रीमती मनोरमा शर्मा ने जल संरक्षण को लेकर जानकारी दी जिसमें की तालाब गहरीकरण सोख्ता गड्ढा एवं किस तरह से वाटर लेवल बढ़ाया जाए इसकी जानकारी दी इस अवसर पर विकासखंड महिदपुर के 5 तालाब गहरीकरण हेतु चिन्हित कर कार्य योजना तैयार की एवं विकासखंड में चयनित गांगी नदी पर गहरीकरण हेतु वृहद रूप से श्रमदान करने की कार्य योजना तैयार की गई अंत में उन्होंने सभी प्रस्फुटन समितियों से यह अपेक्षा की कि वह अपने अपने गांव में जल मित्र तैयार करें एवं समिति के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को क्रियान्वयन करने में सहयोग प्रदान करें अंत में आभार प्रदर्शन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कटारिया अध्यक्ष ईश्वर शर्मा ने व्यक्त किया।
Subscribe to my channel