ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News जिले को मिली 10 वेटनरी मोबाइल यूनिट बीमार एवं घायल पशुओं को मिलेगी तत्काल सहायता

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मण्डला उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि मंडला जिले को 10 वेटनरी मोबाइल यूनिट मिली हैं जिसके अंतर्गत 9 विकासखंडों में एक-एक मोबाइल यूनिट एवं एक जिला मुख्यालय को दी गई है। 12 मई 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश को भोपाल में आयोजित ’गौरक्षा संकल्प सम्मलेन’ में 406 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाई गई हैं। उपसंचालक ने बताया कि जिले में कहीं से भी 1962 टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर घायल या बीमारी पशु को त्वरित सहायता एवं उपचार कार्य मिलेगा जिससे पशुओं के जीवन को बचाया जा सकेगा। उपसंचालक ने बताया कि प्रत्येक एम्बुलेंस वाहन में एक पशु चिकित्सक, एक सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं एक वाहन चालक रहेगा। यह टीम पशुपालकों के पशुओं के उपचार के लिए सशुल्क घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराएगी। वाहन में आवश्यक दवाइयां एवं पशु चिकित्सा की सेवाएं दी जाएँगी। प्राप्त एम्बुलेंसों को जल्द ही विकासखंड स्तर पर सेवाएं हेतु भेजा जायेगा।

Subscribe to my channel