Madhya Pradesh News जिला सिवनी के तहसील न्यायालय लखनादौन में नेशनल लोक अदालत का हुआ सफल आयोजन

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री राजीव एम.आपटे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन मे तहसील व्यवहार न्यायालय लखनादौन में दिन शनिवार को कुल 6 खंडपीठों मे समझौते के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण हेतु नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः-10.30 बजे श्रीमान दिलीप गुप्ता जिला न्यायाधीश अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन एवं श्री आशुतोष अग्रवाल जी प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती चैनवती ताराम, श्रीमती प्रेमलता बोराना, श्रीमती अनुदिता चौरसिया, सुश्री सुमित्रा ताहेड़ न्यायाधीश एवं खंडपीठ के उपस्थित अधिवक्ता सदस्यों ने नेशनल लोक अदालत के कार्यक्रम में अपनी बहूमल्य उपस्थिति दी।
श्री दिलीप गुप्ता जी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा अपने उदबोधन में लोक अदालत का महत्व बताते हुते सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण कराये जाने मे सहयोग प्रदाय करने की अपील की, तत्पश्चात सभी न्यायाधीशों गण द्वारा अपनी अपनी खंडपीठों का संचालन किया। डाक्टर श्रीमती प्रीति शर्मा चिकित्सा अधिकारी ने लगभग 21 लोगों का प्राथमिक उपचार कर दवायें प्रदान की गई एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय की गई। नेशनल लोक अदालत के कार्य मे श्री कृष्ण कुमार गजभिए तहसील विधिक सेवा समिति तथा पैरालीगल वालेंटियर श्री उमाशंकर ठाकुर, नीतेश सोनी एवं मनोज रजक द्वारा नेशनल लोक अदालत के कार्यों में सहयोग प्रदान किया गया।

Subscribe to my channel