IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News   दोपहर 12 दिन रविवार को ग्राम राना में श्री नवल किशोर डहेरिया के निज निवास में सामाजिक बैठक रखी गई

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

 लखनादौन  दोपहर 12 दिन रविवार को ग्राम राना में श्री नवल किशोर डहेरिया के निज निवास में सामाजिक बैठक रखी गई जिसमें सामाजिक कुरुतियों तथा सामाजिक उत्थान पर चर्चा की गई

1-स्थाई डेहरिया मेहरा समाज समिति का निर्माण किया जायेगा जिसमें प्रत्येक सेक्टर में 2स्थाई सदस्य नियुक्त किया जाना है।

2-सेजवाडा़ सेक्टर स्थाई सदस्य के लिये श्री नवल किशोर डेहरिया जी का नाम युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष लखनादौन श्री हीरालाल डेहरिया जी द्वारा प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन यशवंत डेहरिया सेक्टर अध्यक्ष सेजवाड़ा के द्वारा किया गया।

3-पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों को आगामी सामाजिक बैठक में अनिवार्य रूप से बुलाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

4-ब्लॉक समिति में स्वेच्छा अनुदान कोष बनाने का निर्णय लिया गया,जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं परिवारों को आर्थिक मदद की जा सके।

5- 30/04/2023 की सामाजिक बैठक के आधार पर किसी भी परिवार में मृत्यु होने के बाद शांति सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा एवं गंगा पूजन एवं तेरहवी का कार्यक्रम पूर्ण रुप से बंद करते हुए शांति सभा का आयोजन किया जाएगा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मृत्यु के पश्चात तीसरे दिन में खारी एवं अस्थियों का सम्पूर्ण रूप से विसर्जन किया जाएगा।

6-आगामी सामाजिक बैठक आदेगांव सेक्टर में की जाएगी

सामाजिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता-

श्रीसेवकराम डेहरिया ब्लॉक अध्यक्ष, श्री हीरालाल डेहरिया ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, बालाराम डेहरिया उपाध्यक्ष, श्याम डेहरिया सचिव, सुन्दरलाल डेहरिया कोषाध्यक्ष, यशवंत डेहरिया सेक्टर अध्यक्ष सेजवाड़ा,नवलकिशोर डेहरिया स्थाई सदस्य, दिल्ली डेहरिया,धनसिंह डेहरिया, नेमीचंद डेहरिया, रघुनाथ प्रसाद डेहरिया, सोमनाथ डेहरिया,लेखराम डेहरिया, रामकुमार डेहरिया, सेवाराम डेहरिया, मस्तराम डेहरिया, धीरज डेहरिया, शिवकुमार डेहरिया,बेनी डेहरिया, विजेन्द्र डेहरिया जनपद सदस्य, देवेन्द्र दिलीप डेहरिया, केशव प्रसाद डेहरिया, सुनील डेहरिया, राधेलाल डेहरिया एवं दूर-दराज से आये सभी सामाजिक व्यक्तियों ने आकर सामाजिक बैठक को सफल बनाया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button