छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News नाबालिग को बाइक में बैठाकर तालाब किनारे ले गए दो युवक, किया दुष्कर्म

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

सक्ती: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले दो दरिंदो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मोटरसाइकिल में जबरन नाबालिग को बैठाकर तालाब किनारे ले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। सक्ती पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सक्ती थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो दरिंदों के खिलाफ सक्ती पुलिस ने अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वारदात बीती रात की है। दरअसल पीड़िता खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थी। इसी बीच लगभग रात्रि 9:30 बजे आरोपी युवराज साहू बुलाया और बहला फुसलाकर अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर एक और आरोपी रविन्द्र बरेठ दोनों ने मिलकर बंधवा तालाब कंचनपुर के पास लेकर दोनों ने जबरदस्ती बालात्कार किया। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button