Rajasthan News जयपुर के छात्र को अपने स्टार्टअप “इकोमैक्स” के लिए एल डब्लू टी ने दिए सिंगापुर जाने के लिए 50हजार का स्कॉलरशिप

रिपोर्टर घनश्याम सिंह राजपुरोहित झूठा पाली राजस्थान
नीरजा मोदी स्कूल, मानसरोवर, जयपुर, में पढ़ने वाले कक्षा बारवी के दो छात्र वर्धन जैन और आदित्य अग्रवाल जयपुर सिटी के प्रदूषण कम करके प्रॉफिट बनाने की राह पर है। इनके स्टार्टअप का नाम ईकोमैक्स है जो फैक्ट्री से निकलने वाले हानिकारक कार्बन से इंक और पेंट बनाते हैं। ये पेंट सिर्फ प्रकृतिक पदार्थों से बनता है और कार्बन को पर्यावरण में प्रवेश करने से रोकता है। ये स्टार्टअप देश भर में कई नामी कॉलेज और संगठन जैसे नीति आयोग, आईआईटी बॉम्बे, एनआईटी भोपाल से पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। स्कूल ने “समर्पण 2023 में भाग लेकर लर्निग वाइल ट्रैवलिंग कोलकाता बेस्ड कम्पनी के द्वारा “इंटरनेशनल स्टार्टअप एनरिचमेंट टूर सिंगापुर 2023 के 50 हजार रुपए कीमत का स्कॉलरशिप प्राइज जीता है। ये छात्र एल डब्लू टी की टीम के साथ कोलकाता से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे जो कि राजस्थान के लिए गौरव की बात है। एल डब्लू टी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर और आइसेट सिंगापुर की प्रोग्राम मैनेजर गया, बिहार की रहने वाली श्रीमती निश राज भारती जो गुजरात बेस्ड मैनपावर आउटसोर्सिंग सर्विसेज कंपनी एम जे सोलंकी में एचआर मैनेजर हैं, बताती हैं कि एल डब्लू टी के फाउंडर विशाल कुमार हैं, जिन्होंने 2019 में कंपनी की शुरुवात की, कंपनी का गोल इंडियन स्टार्टअप उमंगियो को सिंगापुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में अपना स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत करने के साथ साथ फॉरेन एक्सपोजर का भी मौका देना है, जिससे उनकी पूरी ग्रोथ हो साथ ही सिंगापुर के कंपनीज में इंटर्नशिप और ईआरसी, इनसेड जैसे बी स्कूल में वर्कशॉप से छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ता है।

Subscribe to my channel