बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News   इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सोचने वाली एक सतत संघर्षशील संगठन

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

 हाजीपुर:  इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वैशाली जिला इकाई की बैठक दिग्घी कला पूर्वी हाजीपुर स्थित पत्रकार संजीव कुमार के आवासीय परिसर में संगठन के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव संजीव कुमार ने किया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील है। आगामी 29 मई को गोरखपुर में आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वैशाली जिला से दर्जनों पत्रकार भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पातेपुर के पत्रकार आशुतोष आंनद पर जानलेवा हमला दुःखद घटना है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने वैशाली एसपी से मांग किया कि हमले मे शामिल अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, अगर ऐसा नही हुआ तो हम पत्रकार साथी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान संगठन के विकास एवं पत्रकारों के सुरक्षा के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। सभी ने पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से मांग किया कि सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये और पत्रकारों को अविलंब सुरक्षा देने का निर्देश स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे। बैठक में जिला महासचिव नरोत्तम कुमार, सुशिल कुमार सिंह, राजनारायण यादव, अजित कुमार उर्फ पवनदेव यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार पांडेय, आनंद कुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार शामिल हुए।..निवेदक-नरेन्द्र कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, वैशाली।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button