IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News चौक बाजार पर ग्राहकों को मोलभाव करना पड़ा भारी दुकानदार ने ग्राहकों के साथ बदसलूकी कर की मारपीट

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर  चौक बाजार पर साड़ी लेने आए ग्राहकों को दुकानदार से मोलभाव करना इतना महंगा पड़ा कि दुकानदार ने ग्राहक की दुकान के बाहर ही मारपीट कर दी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर स्थित श्री कोमल साड़ी कलेक्शन पर शादी के सीजन में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ के निवासी जीतेन्द्र विश्वकर्मा पिता हरि विश्वकर्मा अपने घर की महिलाओं द्रोपती,आशा,लाड़कुवर, यशोदा,जामबत्ती एवं भगवान दास के साथ शादी के लिए साड़ियां लेने आए हुए थे, तभी साड़ियों का अमाउंट दुकानदार ने ₹13000 बताया जिस पर ग्राहकों ने कहा कि ₹12000 मे साड़ियां दे दो इसी मोलभाव को लेकर दुकानदार ने ग्राहकों से गाली गलौज कर बात की जब ग्राहक बाहर निकलने लगे तो दुकानदार के द्वारा दुकान के बाहर ही ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी गई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें दुकानदार के द्वारा ग्राहकों के साथ मारपीट करना साफ दिख रहा है। रामगढ़ के जीतेन्द्र विश्वकर्मा ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर दुकानदार की शिकायत की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button