ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News पाली एसडीएम द्वारा विभिन्न पंचायतो मे आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा शिविरों का किया गया निरीक्षण उमरिया ।

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले भर मे सभी 236 ग्राम पंचायतों मे मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम पाली हेम राज धुर्वे , सीईओ तथा तहसीलदार रमेश परमार द्वारा पाली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत धौरई मे आयोजित शिविर का अवलोकन किया गया एवं ग्रामीणों से संवाद करते करते हुए आम जन से शासन की योजनाओ के लाभ के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने के साथ ही 10 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले शिविरो के संबंध मे जानकारी दी गई। इसी तरह एस डी एम पाली, सी ई ओ , तहसीलदार द्वारा ग्राम पंचायत ममान का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर खरीदी केंद्र, आयुष्मान कार्ड , मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं कुपोषित बच्चों की जानकारी प्राप्त की गई .

Subscribe to my channel