IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मोत्स्व अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कल शनिवार शाम रतलाम में ट्रेक्टर के डिस्ट्रीब्यूटर श्री शिवनारायण जी पाटीदार मांगरोल वाले द्वारा नव निर्मित भव्य ओर विशाल ,आर्ट ऑफ लिविंग के योग  काशीबाई ध्यान मंदिर का लोकार्पण किया गया

रिपोर्टर दौलत पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

   जिसमें मुख्य अतिथि श्री रतलाम जिला शहर विधायक श्री चैतन्य जी कश्यप दिलीप जी मकवाना ग्रामीण विधायक एवं रतलाम नगर महापौर श्री पहलाद जी पटेल ईश्वर लाल जी पाटीदार पूर्व किसान आयोग अध्यक्ष अजय जी वालेचा वरिष्ठ परीक्षक आर्ट ऑफ लिविंग मध्य प्रदेश ,अमृत जी पटेल _सुरेश जी अध्यक्ष पाटीदार समाज रतलाम , राजेंद्र जी पाटीदार सांसद प्रतिनिधि ,गोविंद जी पाटीदार के साथ पधारे हुए मेहमान का स्वागत शिवनारायण जी पटेल, चंदा देवी पटेल, प्रकाश जी पटेल मांगरोल, श्रीमती दीक्षा पटेल ,बसंती लाल पटेल ,यशोदा देवी पाटीदार इंदौर ,प्रशांत जी, रेखा जी ,आदि ने पुष्प माला पहना कर सम्मान किया । एक अध्यात्मिक गुरु के रूप में श्री श्री रवि शंकर नें योग और ध्यान की परम्पराओं को फिर से जागृत करने और उनके सन्देश की शक्ति ने आध्यात्म पर आधारित सेवा की एक बड़ी लहर को प्रेरित किया है।

जाति, राष्ट्रीयता, और धर्म से परे, एक “वसुधैव कुटुम्बकम” के सन्देश के साथ, कि भीतरी और बाहरी शान्ति, दोनों संभव हैं; और एक तनाव मुक्त, हिंसा मुक्त समाज का निर्माण सेवा और मानवी मूल्यों के पुन:जागरण करने वाले पूज्य गुरुदेव श्री रवि शंकर जी के जन्मोत्स्व पर आयोजित कार्यक्रम काशी बाई ध्यान मंदिर का लोकार्पण शहर व ग्रामीण विधायक ने फीता काट कर भव्य शुभारंभ किया गया । भोजन प्रसादी ग्रहण के साथ ही शानदार भजन संध्या मे सैकड़ों धर्म प्रमी महिलाएं पुरुषों ने हरि ॐ हरि नाम पर झूम झूम कर नाचते हुए देर रात तक आनन्द लिया और सम्मिलित हो कर इस सुंदर आयोजन को सफल बनाया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button