ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रुप से घायल

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

पाटन निकटवर्ती घुमरिया क्रेशर प्लांट के पास रोडवेज बस एवं मोटरसाइकिल की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। सूत्रों की जानकारी के अनुसार सीकर डिपो की राजस्थान रोडवेज बस नंबर आरजे 23 पीबी 2416 सीकर से दिल्ली जा रही रही थी एवं बाइक सवार नीमकाथाना की तरफ जा रहा था उसी समय नीमकाथाना से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति मामराज मेहरा खेतड़ी के निकटवर्ती ग्राम का बताया जा रहा है।जो यहां अपने रिश्तेदारों के आया हुआ था एवं अपने गांव जा रहा था। दुर्घटना के बाद लोगों की मदद से घायल को रेफरल चिकित्सालय पाटन में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद कोटपुतली रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची एवं मोटरसाइकिल एवं रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button