IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News जनसंवाद में ग्रामवासियों को बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड,सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा अन्य विषयो पर दिए गए विशेष मार्गदर्शन।

ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना जाकर त्वरित किया गया निकाल, महिला पुरूष,बच्चे काफी संख्या में रहे उपस्थित।

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा अपराधों की रोकथाम व आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ ग्रामीण स्तर की मूलभूत समस्याओं से रूबरू होने,पुलिस व आम नागरिकों के बीच बेहतर सम्बंध स्थापित करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री राजाराम अवास्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कायथा श्रीमती लीला सोलंकी,आरक्षक तुलसीराम, सैनिक विनोद, सैनिक लखन एवं ग्राम पंचायत मल्लूपुरा के सरपंच प्रतिनिधि रामपाल सिंह सोलंकी द्वारा ग्राम पंचायत परिसर मल्लूपुरा में जन संवाद का आयोजन दिनांक 12.05.23 को रखा गया।जिसमे वर्तमान में घटित हो रहे सायबर अपराधों, ऑनलाईन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षित यातायात के नियम की जानकारी देकर इन अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालन के दौरान ओव्हर स्पीड से बचने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु समझाइश दी गई।
साथ की साथ ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना जाकर त्वरित निकाल भी किया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button