Madhya Pradesh News स्टेडियम एवं बालक कॉलरी स्कूल मे ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण प्रारंभ

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया । मध्य प्रदेश शासन खेलो युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कृष्ण देव त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन में ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्टेडियम तथा बालक कालरी स्कूल में संचालित किया जा रहा है, जिसमे खिलाडि़यों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से आगामी खेल प्रतियोगिता के साथ साथ शारीरिक रूम से स्वस्थ रहने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। वर्तमान में स्टेडियम ग्राउण्ड में हाकी,हैंडबॉल एवं कराते का प्रशिक्षण एवं बालक कालरी में वॉलीबॉल खेल का प्रशिक्षण कुशल प्रशिचको के द्वारा प्रदान किया जा रहा हैं जिसमे लगभग दोनो स्थानों पर कुल 300 बालक बालिका खिलाड़ी खेलो के गुण सीख रहे हैं । नगर के उत्कृष्ठ खेलो के पारंगत कोच खिलाडि़यों को खेल की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं ।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में आकाश बर्मन,राहुल बर्मन,दुर्गेश साहू,शिवम सोधिया, शैली शुक्ला,वीरेंद्र बेगा एवं बालक कालरी स्कूल में श्री संतोष सिंह, मो.फरियाज खिलाडि़यों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
खेल प्रशिक्षण शिविर में खेल सामग्री एवं अन्य सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। शिविर का सफल संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रतिपाल सिंह महोबिया के दिशा निर्देशों पर संचालित किया जा रहा हैं। इसके साथ साथ विकासखंड पाली, करकेली,एवं मानपुर में भी आयोजित किए गए हैं जो सफलता पूर्वक चल रहे हैं। जिस भी खिलाड़ी को इस शिविर में भाग लेना हैं वे सीधे प्रशिक्षण शिविर स्थल पर संबंधित कोच से संपर्क कर सकता हैं

Subscribe to my channel