ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्यसहायता

Madhya Pradesh News रोजगार शिविर में 66 आवेदकों को मिला रोजगार

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के निर्देशन में तकनीकि शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार कार्यालय के द्वारा जिले के विकासखण्डों में रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड एंटेलीजेंस सर्विस इंडिया लिमि. अनूपपुर के द्वारा सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर और सुरक्षा अधिकारियों का चयन किया गया है। जिससे जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो और उनका सुनहरा भविष्य बन सके। जिला रोजगार अधिकारी डिंडौरी ने बताया कि जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित रोजगार शिविर में सुरक्षा जवान के 20 पद, सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद, सुरक्षा अधिकारी के 03 पदों में आवेदकों का चयन किया गया है। जनपद पंचायत मेंहदवानी में सुरक्षा जवान के 09 पद, जनपद पंचायत बजाग में सुरक्षा जवान के 08 पद, जनपद पंचायत करंजिया में सुरक्षा जवान के 10 पद और सुरक्षा अधिकारी के 01 पद तथा जनपद पंचायत समनापुर में सुरक्षा जवान के 09 पदों में आवेदकों का चयन किया गया है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button