IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News देशप्रेम, स्वाभिमान और पराक्रम से भरी आपकी वीर गाथाएं देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी- हिमांशु तिवारी

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ मनाई जयंती। युवाओं ने अपने अप्रतिम साहस, शौर्य और युद्ध कौशल से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उनकी चित्र पटल में माला अर्पण कर व आम का पौधारोपण कर उन्हें कोटिशरूनमन किया।

टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष पर एक पौधारोपण कर उन्हें कोटि नमन किया गया। उन्होंने कहा कि कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन के संघर्ष किया । उन्होने जंगल में घास की रोटी खा कर भी मुगलों की अधिनता स्वीकार नहीं की ।महाराणा प्रताप के जीवन से सीख लेकर अपने होसले व मेहनत से कार्य करने की सीख दी ।महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमें मातृ भूमि की सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करता है।महाराणा प्रताप लोगों के हृदय पर राज करते थे। राष्ट्र के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। इस दौरान हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, माया सिंह, राहुल चंद्रवंशी, जनसेवा मित्र स्वाति दुबे पुष्पराज कोल उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button