ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News शिविर में 2023 की थीम पर 2222 यूनिट रक्तदान हुआ जो एक ही स्थान पर एक ही भवन में राजस्थान में सर्वाधिक रक्तदान का रिकॉर्ड है।

रिपोर्टर सलमान खान बिजोलिया कलां राजस्थान

रक्तदाताओं का जताया आभार बिजौलिया में रिकॉर्ड 2222 यूनिट रक्तदान, 5 जिलों की 10 टीमों ने किया रक्त एकत्रित पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ की धर्म पत्नी और पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की माता स्वर्गीय सुषमा देवी धाकड़ की पुण्य तिथि के अवसर पर शुक्रवार को नयागांव धाकड़ विद्यापीठ में 10 वें रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 2023 की थीम पर 2222 यूनिट रक्तदान हुआ जो एक ही स्थान पर एक ही भवन में राजस्थान में सर्वाधिक रक्तदान का रिकॉर्ड है।शिविर में 5 जिलों की 10 ब्लड टीमों ने रक्त संग्रह किया। शिविर का शुभारंभ सुषमा धाकड़ की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान का कार्य हुआ सभी टीमो के कमरों में रक्तदाताओं की दिन भर लाइनें लग रही हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button