Madhya Pradesh News मालवाहक के पलटने से 26 घायल आठ गंभीर

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
अनूपपुर मालवाहक मे ठुस ठुस कर भरकर लोगों को ले जा रहा था वाहन पलटने से 26 महिला पुरुष और बच्चे घायल हुए इनमें से आठ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया वहीं जिले मे मालवाहक मे सवारी ढोने के मामले कम नहीं हो रहे हैं जिले के थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पडौर मे शुक्रवार की रात एक मालवाहक पिकअप वाह अनियंत्रित होकर पलट गया इस घटना में 26 महिला पुरुष और बच्चे घायल हुए इनमें से आठ गंभीर क़ो जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया नशे में वाहन चलाने का आरोप जानकारी अनुसार ग्राम पथरौड़ी तहसील कोतमा से केवट समाज के लोग दो वाहनों में ग्राम परौड़ गए हुए थे लड़की की शादी परौड़ में हुई थी जिसे घर के सदस्य लोग लेने आए हुए थे लड़की को एक जीप में रवाना कर दिया गया तथा पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जी 2662 मे करीब 25 से 30 लोग सवार थे यह वाहन जब गांव से निकल रहा था एक मोड़ के पास चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार के कारण पलट गया जिससे वाहन सवार लोगों को चोटे पहुंची बताया गया वाहन चालक नशे की हालत में था और गाड़ी तेज चला रहा था यह घटना गरीब शाम को 6:00 बजे की है वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और जो लोग दबे हुए थे उन्हें बाहर निकाला इसके बाद एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को परासी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया आठ गंभीर घायलों को रात 8:00 बजे अनूपपुर जिला अस्पताल भेजा गया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र पवार भी परासी अस्पताल पहुंचे घायलों में इस घटना मे दुर्गा केवट 16 वर्ष नीलम केवट 8 वर्ष प्रियंका केवट 19 वर्ष कमला दिन 15 वर्ष मीराबाई 50 वर्ष पार्वती केवट 25 वर्ष निधि केवट 28 वर्ष श्यामा बाई 30 वर्ष छेदू लाल 50 वर्ष कीर्तन पति कुबेर 50 वर्षीय प्रिया पिता कामता प्रसाद 7 वर्ष द्रोपती पति उमेश केवट 25 वर्ष चमेली बाई पति केदारनाथ 40 वर्ष मोल साय केवट 36 वर्ष कमलेश केवट 28 वर्ष देवलाल 32 वर्ष धनवती 37 वर्ष सुमन केवट 32 वर्ष बृजेश केवट 14 वर्ष कमल दिन पिता नर्मदा केवट 13 वर्ष आदि सभी निवासी पथ रौडी निवासी घायलों में शामिल हैं और कुछ घायल अपनी छुट्टी करा कर अपने घर को रवाना हो गए है

Subscribe to my channel