बिहारराज्य

Bihar News वन विभाग की दादागिरी, आरा मिल पर चलाया बुलडोजर

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

खबर बिहार के वैशाली जिले से है जहां वन विभाग की दादागिरी और गुंडागर्दी साफ देखने को मिल रही है जहा एक गरीब के आरा मिल पर वन विभाग ने प्रशासन के साथ मिल कर बुलडोजर चलवा दिया, खबर वैशाली जिले के लालगंज की है जहा लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित एक आरा मिल पर वन विभाग कर्मियों ने लालगंज थाना की पुलिस के साथ अचानक धावा बोल दिया। साथ ही आरा मिल का सारा मशीनरी जेसीबी से उखाड़ दिया एवं छप्पड़,दीवाल सब तोड़ दिया। मौके पर मौजूद आरा मिल के मालिक बोला शर्मा को पीटा भी। यहां तक कि कार्रवाई के दौरान जो भी ब्यक्ति मिल पर मौजूद थे उनका मोबाईल भी छीन लिया गया। वन विभाग के कर्मियों का आरोप था कि एक ही लाइसेंस पर दो मिल चलाएं जा रहे हैं। जबकि जिसके नाम से लाइसेंस है उस पर कार्रवाई नहीं की गयी। मिल मालिक का कहना है कि अचानक बीस की संख्या में वन कर्मियों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी आएं। आते आते एक झन्नाटेदार थप्पर मिल मालिक को दे मारा। पूर्व से कोई सूचना भी नहीं थी और न ही कोई कानूनी नोटिस ही मिला है। वहीं मौके पर मौजूद राजद के प्रखंड अध्यक्ष रमण लाल यादव ने बताया कि वन विभाग का उठाया गया कदम गलत है। जब एक नाम से दो मिल चल रहा था तो पहले जिसके नाम से लाइसेंस है उसको पकड़ा जाए। कमजोर और गरीब पर अत्याचार की परंपरा पुरानी है। मिल मालिक के पेट पर लात मारने का काम किया गया है। वैसे इस मामले में कानाफूसी भी हो रही थी कि वन विभाग के कर्मी लालगंज में रूपया उगाही करने हैं और अवैध रूप से मशीन चलवाते हैं। जो रूपया नहीं देता है उसका मशीन बुलडोजर से उखाड़ लिया जाता है। इस घटना से मिल मालिक काफी हताश हैं क्योंकि लाइसेंस सहित अन्य ब्यक्ति से आरा मिल खरीदा था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button