IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Madhya Pradesh News एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने समनापुर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया

 अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री विकास मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन ने जनपद पंचायत समनापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय, खाद गोदाम और नायब तहसीलदार कोर्ट समनापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयां का वितरण नियमित रूप से करने को कहा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को साफ-सुथरा रखने तथा भर्ती मरीजों का बेहतर उपचार करने को कहा। एसडीएम डिंडौरी श्री देवांगन ने किसान कल्याण एवं कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के खाद गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नायब तहसीलदार न्यायालय कोर्ट के निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। एसडीएम डिंडौरी श्री देवांगन ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी नोटिस का समय-सीमा में उत्तर प्रस्तुत करना होगा। समय-सीमा में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने वाले शासकीय सेवकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button