IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2 में अच्छा काम करने पर 5 हजार का पुरुस्कार देने की घोषणा की  

         रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान द्वितीय चरण का आयोजन 10 मई से 31 मई तक सम्पूर्ण क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। अभियान के दो प्रमुख घटक है प्रथम घटक में नागरिक सेवाओं से संबंधित 67 सेवाएं प्रदाय करना एवं लंबित सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत दी गई सेवाओं का विभागवार, ग्राम पंचायत, नगर निगम के वार्डवार, नगर पालिका के वार्डवार शत-प्रतिशत एवं अभियान के समय सीमा के अंतर्गत सकारात्मक रूप से निराकृत किये जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप जिला स्तर पर राशि 5000 रू. एवं प्रशंसा पत्र प्रदाय किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा यह आपत्ति या चुनौती किया जाता है कि अभियान के अंतर्गत उनकी 67 सेवाओं से संबंधी शिकायत में पात्रता के बाद भी योजना अनुरूप लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और यह प्रमाणित पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में हितग्राही को 500 रूपए की राशि लाभांश प्रदाय किया जावेगा एवं यह राशि संबंधित विभाग के जिला अधिकारी से दण्ड स्वरूप वसूली की जावेगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button