IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Madhya Pradesh News 98 प्रतिशत बच्चियां स्वास्थ्य परीक्षण में स्वस्थ मिली लाडली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

         रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल में शुक्रवार को परियोजना बाणगंगा के सभी 7 सेक्टर में लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत लाडली बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 10 कैंप में 473 बालिकाओं की जांच की गई एवं आवश्यक मेडिसिन निःशुल्क प्रदाय किया गया। स्वास्थ्य जांच में 98 प्रतिशत बालिकाओं के हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा पाया गया एवं उनकी बीएमआई भी मापदंड ई-अनुरूप अच्छा था। स्वास्थ्य जांच में एफपीएएल संस्था के मैनेजर , कार्यक्रम अधिकारी , , डॉक्टर हेमलता डोंगरे एवं संजीवनी क्लीनिक के डॉक्टर सहित 10 डॉक्टरों का सहयोग रहा । हेल्थ कैंप में परियोजना की सभी सुपरवाइजर सहित आगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं उपस्थित थी। हेल्थ कैंप का आयोजन परियोजना अधिकारी बाणगंगा अखिलेश चतुर्वेदी एवं एपीएम अर्चना शहरी स्वास्थ्य अधिकारी के समन्वय से संपन्न हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button