बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News अंचल क्षेत्र के पधारी पंचायत के महेशपुर गाँव में गुरुवार की रात में हुए अग्निकांड में तीन लोगों के घर जल गए।

रिपोर्टर अमित कुमार चौधरी दरभंगा बिहार

बहेड़ी:  अंचल क्षेत्र के पधारी पंचायत के महेशपुर गाँव में गुरुवार की रात में हुए अग्निकांड में तीन लोगों के घर जल गए। जिसमें लाखो रूपये की सम्पति का नुकसान हुआ। बता दें कि उक्त गाँव के राजू साहु के घर में विधुत स्पर्शाघात से आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से राजु साहु के साथ – साथ रमेश साहु व गंगा साहु के भी घर जल गए। इस घर में रखे 1.50 लाख रुपए नगद, 2.5 भड़ी सोना, मोबाइल, खाद्यान्न सहित राजू साहु की पुत्री की शादी को लेकर घर में रखे कीमती वस्त्र व कई अन्य सामग्रियां अग्निदेव की भेंट चढ़ गई। अग्निपीड़ित राजू साहु की पुत्री रेखा कुमारी की शादी अगले लग्न में होना निश्चित था। जिसकी पूरी तैयारी प्रभावित ने कर रखी थी।फायर बिग्रेड के आने से पूर्व हीं ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था।इस घटना की जानकारी पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेममाया देवी ने स्थानीय पदाधिकारी को दी। अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद ने राजस्व कर्मचारी मिथिलेश को घटनास्थल पर जा कर अग्निकांड की क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया।संबंधित राजस्व कर्मचारी ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलकर भौतिक सत्यापन कर जाँच प्रतिवेदन अंचल कार्यालय में दे दिया है।इस बीच मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने प्रभावित परिवार को वस्त्र, खाद्यान्न,चुड़ा गुड़, सब्जी, मशाला सहित अन्य वस्तुएं प्रदान किया।साथ ही उन्होंने प्रभावितों को ढ़ाढ़स भी बंधाया। इस अवसर पर उप मुखिया सुधीर पासवान, सुरेंद्र यादव, विक्रम शर्मा, पीताम्बर साहु,दीपक साहु,मंगनू सदा, राजा सिंह, रमण पोद्दार, देवचन्द्र पासवान,मो॰ इस्लाम भी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button