IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नवनियुक्त जनसेवा मित्रों को वितरित हुए नियुक्ति पत्र

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

 मण्डला  जनसेवा मित्रों के रिक्त 30 पदों पर भर्ती हुए नए जनसेवा मित्रों को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर नवनियुक्त जनसेवा मित्रों का कलेक्टर डॉ. सिडाना द्वारा उन्मुखीकरण भी किया गया। उन्होंने जनसेवा मित्रों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा इन योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुँचाने हेतु प्रेरित भी किया। कलेक्टर ने कहा कि जनसेवा मित्र लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं के बैंक में डीबीटी कराने में सहयोग करें। साथ ही सीएम जनसेवा मित्र मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के बारे में भी व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। इस मौक़े पर नोडल सीएम फेलो सुप्रिया पाठक भी मौजूद थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button