ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News जिला चिकित्सालय में मरीजों को दें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ डॉ. सिडाना कलेक्टर ने पूर्व भ्रमण में दिए निर्देशों के संबंध में लिया फीडबैक

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मण्डला कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों तथा अन्य स्टॉफ की बैठक ली। बैठक में उन्होंने एक माह पूर्व जिला चिकित्सालय के किए गए भ्रमण के दौरान दिए निर्देशों के पालन एवं कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। डॉ. सिडाना ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए अस्पताल परिसर में बेहतर वातावरण तैयार करें। किसी भी मद का बजट लेप्स न होने पाए। उन्होंने लेखाधिकारी से अलग-अलग मदों में आय व्यय की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार तथा आवश्यक सुविधाएं प्रदान करें। मरीजों को मिलने वाले भोजन के संबंध में जानकारी लेते हुए डॉ. सिडाना ने मीनू तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय की भौतिक संरचना को बेहतर करें तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

प्रतिक्षालय में पर्याप्त कुर्सी लगाएं। उन्होंने प्रत्येक मंजिल पर पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, ईईपीआईयू जीपी पटले, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे सहित संबंधित उपस्थित रहे। सुमन हेल्पडेस्क को प्रभावी बनाएं कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्टॉफ तथा मरीजों के लिए पृथक-पृथक शौचालय की व्यवस्था करें। इसी प्रकार चिकित्सालय भवन के सीपेज में सुधार कार्य कराएं। उन्होंने रोगी कल्याण समिति, कायाकल्प अभियान, कोविड आईसीयू, डायलिसिस एक्सटेंशन, पोर्टेबल यूएसजी मशीन, डिजीटल एक्सरे तथा प्लाज्मा सेपरेटर मशीन के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. सिडाना ने कहा कि सुमन हेल्पडेस्क को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुए उसे प्रभावी बनाएं। उन्होंने कार्यपालन यंत्री पीआईयू को जिला चिकित्सालय के मेटरनिटी वार्ड, पार्किंग तथा अस्पताल परिसर में होने वाले निर्माण कार्य का एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
Subscribe to my channel