ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News गलत सूचना से मची अफरा तफरी  हो सकता था कोई बड़ा हादसा।

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना अजमेर से चलकर दिल्ली सराय रोहिल्ला को जाने वाली गाड़ी जनशताब्दी गाड़ी जो हमेशा ही आजकल स्टेशन सं.2 पर आती हैं सभी यात्री स्टेशन 2 पर खडे इंतजार कर रहे थे कि स्टेशन से सूचना प्रसारित की गयी की गाड़ी स्टेशन सं.1 पर आएगी इतना सुनते ही सभी यात्रियों मे अफरा तफरी का माहौल हो गया और यात्री अपने सामान और बाल बच्चों को रेलवे ट्रेक पटरियों से ही पार करवाने में लग गए और चंद ही समय में ट्रेन स्टेशन पहुंचने वाली थी कुछ लोग ट्रेन की पटरियों के बीच में रहे कुछ लोग अपने सामान को ट्रेन की पटरियों के बीच में रख दिए और पटरियों को पार करने की जद्दोजहद करने लग गए । हो सकता था हादसा   गलत सूचना प्रसारण से मची लोगों में अफरा-तफरी को देखते हुए हादसा होने की पूरी पूरी संभावना थी हो सकता था जिन परियों से होकर के बाल बच्चों व सामान के साथ यात्री पटरीयों को पार करने में लगे थे अगर अचानक से कोई गाड़ी उधर से होकर निकलती तो बड़ा हादसा होने की संभावना हो सकती थी। जिम्मेदारों की लापरवाही  इस तरह से गलत सूचना का प्रसारण कर यात्रियों में अफरा-तफरी मचा देना रेलवे के जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही का सबसे बड़ा उदाहरण है अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होता।
अफरातफरी के माहौल के बीच किया गलती सुधार  जैसे ही गलत सूचना स्टेशन संख्या एक पर गाड़ी आएगी कि गलत सूचना का प्रसारण किया गया यात्रियों में अफरा-तफरी मची हुई थी वहीं स्टेशन मास्टर ने माइक द्वारा पुनः गलती सुधार करते हुए फिर सूचना जारी की की गाड़ी स्टेशन दो पर ही आएगी जिससे यात्री जो प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंच चुके थे वह फिर से प्लेटफार्म संख्या दो पर आने के लिए भी इसी प्रकार अफरा-तफरी के माहौल और आनन-फानन में भागदौड़ करते नजर आए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button