ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
Rajasthan News पाइप लाइन डालने के बाद नही हुई सी सी ,खराब रास्ते के आमजन परेशान

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान
सवाई माधोपुर जिले के ग्राम पंचायत लाखनपुर में हर घर नल योजना के तहत लाखनपुर में प्रत्येक घर मे नल कनेक्शन हुआ है। जिसमें गांव में सभी जगह पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी ।जिसमे कई जगह से खुदाई का कचरा नही उठाया गया है व खुदाई के स्थान पर सी सी नही करवाई गई है ग्रामीणों ने बताया कि सीताराम जी मंदिर से शम्भूदयाल शर्मा के मकान तक अभी भी रास्ते मे पत्थर पड़े है नही सी सी किया गया है इस समस्या के लिए संबंधित ठेकेदार को दुरभाष पर भी कई बार अवगत करवा दिया गया है।
लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नही हुआ है।अतः ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Subscribe to my channel