Madhya Pradesh News क्षतिग्रस्त पुलिया ने ली महिला की जान,नप की बड़ी लापरवाही

रिपोर्टर सुमित कुशवाह मध्यप्रदेश
दबोह-सुबह सुबह नगर दबोह में बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक महिला ने अपना दम तोड़ दिया। सूत्री की माने तो बाइक सवार महिला पड़री से लहार की ओर जा रही थी तभी कोंच रोड पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया से टकरा गई जिसकी वजह से बाइक सवार तीनो यात्री नाले में जा गिरे।जिससे तीनो लोगो को चोट आई। वहीं नाले में गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला के ऊपर नाले पर जमी सीमेंट का टुकड़ा उसके सिर पर जा गिरा जिससे महिला के सिर में गम्भीर चोट आई।महिला को दबोह पुलिस द्वारा उपचार के लिए लहार भेजा गया जिस दौरान घायल महिला ने अपना दम तोड़ दिया।
फिलहाल तो सूत्रो के मुताबिक महिला लहार के मढयापुरा निवासी बताई जा रही है। घटना के दौरान पूरे मामले पर पूर्व पार्षद दीवान सिंह कौरव ने नप पर बड़ी लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इस क्षतिग्रस्त पुलिया की शिकायत कई बार फोन के माध्यम से सीएमओ से की परन्तु अब तक कोई सुनवाई नही हुई।उन्होंने कहा कि पहले भी इस पुलिया पर कई हादसे हो चुके हैं जिसकी जिम्मेदार नगर परिषद दबोह है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद नगर विकास नही बल्कि स्वयं विकास को लेकर कार्य कर रही है।
Subscribe to my channel