Madhya Pradesh News पुलिस अधीक्षक अमित सांगी के निर्देशन में लवकुश नगर थाना प्रभारी संजय बेदिया ने दो फरार आरोपियों को पकड़ा
लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,3000-3000 के इनामी 02 आरोपियों को दबोचा

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर पुलिस अधीक्षक महोदय, छतरपुर अमित सांघी द्वारा फरार अपराधियों वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में निरी0 संजय बेदिया,थाना प्रभारी लवकुशनगर द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम की मदद से पुलिस अधीक्षक अमित सांगी पुलिस एवं एसडीओपी लवकुशनगर के मार्गदर्शन में थाना लवकुशनगर के अपराध क्रमांक- 55 21 धारा- 406,457,380 भा0द0वि0 में फरार इनामी आरोपियान कराई उर्फ साहिल खान पिता फूल खान उम्र 21 वर्ष निवासी लवकुशनगर एवं पवन यादव पिता चंद्रभान यादव उम्र 19 वर्ष निवासी लवकुशनगर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।उक्त आरोपियों में प्रत्येक पर 3-3 हजार रुपए का इनाम उदघोषित था। थाना लवकुशनगर में दर्ज उक्त अपराध में अज्ञात आरोपीगण द्वारा थाना में जप्तशुदा 175 कट्टे चोरी करके ले गए थे। जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में दौरान विवेचना 07 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है। मामलें में 03 आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे। जिन पर पुलिस अधीक्षक अमित सांगी द्वारा 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसमें से लवकुशनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक को घेराबंदी करके 02 आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरी संजय बेदिया, सहायक उपनिरीक्षक जोहर वर्मा, प्रधान आरक्षक अनीश खान, माता बदल पटेल, आरक्षक रमाकांत ,हृदेश, देव सिंह सूरज, उमेश, अवनीश, विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Subscribe to my channel