
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
राशि में तोरा बदमाशी लिखल बा: 11वीं की बायोलॉजी परीक्षा हॉल में एलईडी पर चलने लगा भोजपुरी गाना
नालंदा में 11वीं की बायोलॉजी परीक्षा का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एग्जाम हॉल के अंदर एक एलईडी टीवी पर भोजपुरी गाना चल रहा है और क्लास रूम में छात्र बैठकर एग्जाम दे रहे हैं. वीडियो में स्टूडेंट्स मोबाइल से चीटिंग करते भी नजर आ रहे हैं. मामला बौरीसराय गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. सोमवार को यहां परीक्षा हुई थी. बिहार सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है. इसी के तहत क्लास रूम में टीवी लगाए गए हैं, लेकिन नालंदा में इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. सबसे पहले जानिए वीडियो में क्या है: एग्जामिनेशन हॉल से दो वीडियो सामने आया है. पहला वीडियो 1 मिनट 4 सेकेंड का है. वीडियो की शुरुआत में सामने एक ओएमआर शीट दिखती है..फिर कैमरा सामने लगी एलईडी टीवी पर जाता है. इसके बाद हॉल में परीक्षा देते बच्चे नजर आते हैं. इस दौरान भोजपुरी का गाना राशि में तोरा बदमाशी लिखल बा…चल रहा है. क्लास रूम में एक बेंच पर तीन-तीन स्टूडेंट बैठकर एग्जाम दे रहे हैं. सभी एक-दूसरे की कॉपी से चीटिंग कर रहे हैं. स्टूडेंट के सामने मोबाइल भी रखा हुआ है.
DEO बोले- वीडियो मिला है, जांच होगी: जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) केशव प्रसाद ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है. इस्लामपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.


Subscribe to my channel