IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh Newsकिराना दुकान में हुई चोरी का 20 घण्टें में पुलिस ने किया खुलासा करण उर्फ चिंकू चोर को धर दबोचा

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा  सीहोर मध्यप्रदेश

फरियादी विजय कुमार खण्डेलवाल नि.रामादीश शादी मेरिज गार्डन के सामने ज्योती किराना स्टोर के पीछें इंदौर रोड भैरुंदा कि रिपोर्ट किया कि रात्रि में अपनी दुकान ज्योति किराना स्टोर भैरूंदा को बन्द करके शटर में ताले लगा कर चला गया था। नौकर लोकेश दुकान की साफ सफाई करनें के लिए दुकान पर पंहुचा तो उसनें दुकान के शटर के दो ताले टूटे हुए दिखे व शटर आधा खुला हुआ दिखा। उसने तत्काल सूचना फरियादी को दिए फरियाद में जाकर देखा तो दुकान में रखा सामान तितर- बितर था। चेक करने पर दस- दस के नोट तीन हजार रूपये एंव मेरा आधार कार्ड और बैंक आफ इंडिया की पास बुक तथा दूकान के काउण्टर में लगी दराज में रखे दस-दस के सिक्को की चिल्लर करीबन 4000 रूपये रखे थे। जो नही मिले। फरि . की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ग पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग व एसडीओपी आकाश अमलकर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं उनि.श्याम कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों आदि में आरोपी की तलाश पतारसी की गई सीसीटव्ही कैमरों व तकनीकी एवं पुलिस के गुप्तसुत्रों द्वारा घटना दिनाँक समय को संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति पाई जाने पर संदिग्धों से कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी
करण उर्फ चिक्कू पिता बद्रीप्रसाद बारेला उम्र 20 साल नि.बसंतपुर हाल आयुष पाटिल के खेत का टप्पर ग्राम हालिया खेडी ने घटना करना स्वीकर किया तथा आरोपी द्वारा चोरी की राशि में से कपडे व एयरफोन खरीदना शेष बचें नगदी जप्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी कि गई  करण उर्फ चिक्कू पिता बद्रीप्रसाद बारेला उम्र 20 साल नि.बसंतपुर हाल आयुष पाटिल के खेत का टप्पर ग्राम हालिया खेडी ।

सराहनीय योगदानः- उक्त कार्यवाही में थाना भैरुंदा से उनि.श्याम कुमार सूर्यवंशी सउनि मुकेश सिंह, आर.439 राजीव व आर.818 दीपक की विशेष भूमिक रही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button