Madhya Pradesh News आज दतिया जिले के इन्दरगढ़ में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल की जयंती मनाई गई।

रिपोर्टर शायर अली दतिया मध्यप्रदेश
दतिया जिले नगर इन्दरगढ़ के बावरी सरकार मंदिर पर क्षत्रिय बंधुओ के द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सरपंच सुकर्ण सिंह तोमर ने क्षत्रिय वंधुओ को एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम काम संचालन कर रहे पूर्व सरपंच शिरोमणि सिंह सोलंकी ने कहा कि क्षत्रियो का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है, जब जब देश पर एवं जनता पर अत्याचार हुआ है तब तब क्षत्रियो ने अपने शीष कटाये हैं। शिरोमणि सिंह सोलंकी ने सभी क्षत्रिय बंधूओं एवं युवाओ को महाराणा प्रताप के रास्ते पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह भदौरिया के द्वारा की गई। अंत में कार्यक्रम के आयोजक योगेंद्र सिंह राठौर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में रवि दाऊ, गिन्नी राजा, शेलेन्द्र राजा, बच्चू राजा, महिपत सिंह राठौर, शिशुपाल सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंग राठौर, जीतेंद्र सिंह राठौर, कुँ. भरत सिंह सोलंकी, बृजेंद्र सिंह राजावत, राहुल सोलंकी, सोनू भदौरिया, कृष्णपाल चंदेल, पिन्टू तोमर, धीरेंद्र राठौर, एवं अन्य क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel