मध्यप्रदेशराजस्थानराज्य

Madhya Pradesh News खरगोन में फिर हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बस के पुल से नीचे गिर गई जिसमे अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 18 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

रिपोर्टर उषा रजक मध्य प्रदेश 

खरगोन बस हादसा -: मध्य प्रदेश के खरगोन में फिर हुआ दर्दनाक हादसा जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायलमध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बस के पुल से नीचे गिर गई जिसमे अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 18 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।मध्य प्रदेश के खरगोन में दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ।मृतको में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं। इसके अलावा, मृतकों में दो बच्चे और करीब छह महिलाएं शामिल हैं।

श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी बस-:
जानकारी के अनुसार पता चला है कि बस श्रीखंडी से इंदौर जा रही थी। वह दंसवा और डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी पर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे जा गिरी। बस ओवरलोड थी। बस एमएसटी हीरामणि ट्रेवल्स की , जिसका नंबर एमपी 10 पी 7755 है। बस ओवरलोड थी।

एसपी- कलेक्टर पहुंचे मौके पर -:
घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों ने की विधायक से शिकायत-: मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यहां से रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वो दादागीरी करने लगते हैं।सरकार देगी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राशि देने का एलान किया है। मध्य प्रदेश सरकार खरगोन बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और घायलों का इलाज खुद करवाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार, जबकि अन्य घायलों को 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सरकार ने बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button