IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान 2.0 कल से

जन-सेवा अभियान 2.0 में 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ मिलेगा

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा जिला सीहोर मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान 2.0 आज से पूरे जिले में संचालित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को सभी आवश्यक निर्देश जारी किये गये है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि 10 मई से 25 मई तक संचालित मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान 2.0 में सभी शासकीय विभागों से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा हे। जन-सेवा अभियान 2.0 में 15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा ऐसे सभी विभाग जो किसी न किसी रूप में नागरिकों को सेवाएं प्रदान करते हैं, वह भी इस अभियान के तहत लोगो को 99 सेवाएं प्रदान करने के कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए है।

इस अभियान में मुख्य रूप से 02 प्रमुख घटक होंगे। प्रथम घटक में ऐसे सभी विभागों, जो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैं, के कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा-संभव शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। सीएम हेल्प लाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण होगा। दूसरे घटक में सी.एम. हेल्पलाइन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज और वर्तमान में लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जायेगी। अभियान के प्रथम चरण में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा।

जन-सेवा अभियान 2.0 में जिन विभाग की सेवाएँ प्रमुख है उनमें राजस्व विभाग की सेवाएँ, सामान्य प्रशासन विभाग की सेवाएँ, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की सेवाएँ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सेवाएँ, योजना, आर्थिक एवं ग्रामीण विकास विभाग की सेवाएँ, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सेवाएँ, ऊर्जा विभाग की सेवाएँ, श्रम विभाग की सेवाएँ, आदिम जाति कल्याण विभाग की सेवाएँ, उच्च शिक्षा विभाग की सेवाएँ, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सेवाएँ, सहकारिता विभाग की सेवाएँ, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की सेवाएँ, उद्यानिकी विभाग की सेवाएँ, परिवहन विभाग की सेवाएँ शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button