
रिपोर्टर अमन कुमार शर्मा पटना बिहार
8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस के पावन अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला उपशाखा मसौढी की ओर से संस्था के उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती प्रीति कुमारी जी के नेतृत्व में रेड क्रॉस भवन में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी रेड क्रॉस भवन से सटे मेन रोड से गुजरनेवाले सैकङों मुसाफिरों को बुला-बुलाकर शर्बत पिलाये गये। कार्यक्रम में उपस्थित वोल्युन्टीयर्स, लाइफ मेम्बर्स, जनप्रतिनिधिगण व अन्य सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किये गये और उनका मुंह मीठा कराये गये । साथ ही इस समारोह में आये सभी मीडिया के लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
उपाध्यक्ष सह एस डी एम प्रीति कुमारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बङा धर्म है और यही रेड क्रॉस का उदेश्य है। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस प्रभारी विश्वरंजन ने किये । इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में चन्द्रशेखर आजाद प्रबन्धक, लीडर व सोशल वर्कर पालटन सिंह, वार्ड पार्षद उज्ज्वल कुमार, अश्विनी कुमार उर्फ गोल्डी भाई, डॉक्टर रामजयपाल सिंह, डॉक्टर एम के मंगल, शुशील कुमार, अरूण कुमार, मिथिलेश कुमार, श्रवण मालाकार, लालमोहन सिंह, देवराज कुमार मुन्ना, डॉक्टर सुनील गावस्कर, रत्नेश पटेल, पी के भारती, प्रभंजन कुमार, उपेंद्र कुमार निराला, नीरज कुमार, लवकुश पाण्डेय, शशि शर्मा, निखिल कुमार, भोला पाण्डेय, चंदन कुमार, विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार, हर्षित कुमार, महिपाल, अमृत आनन्द, राजलक्ष्मी, नेहा कुमारी, पंक्ति कुमारी, कोमल कुमारी, चांदनी कुमारी आदि सहित कई सामाजिक कार्यकर्त्ता व विद्यार्थीगण शामिल थे ।


Subscribe to my channel