ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार, केबल के बंडल, एंड्रॉयड फोन व ई-रिक्शा बरामद

रिपोर्टर मु. समद अली जालौन उत्तर प्रदेश

जालौन उरई। थाना डकोर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तीन बंडल केबल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक ई-रिक्शा समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित चोरी की घटना में शामिल थे। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button